April 26, 2026

10वीं के छात्र शिवम साहू ने टॉप टेन में बनाई जगह, विद्यालय का नाम किया गौरवान्वित

0
11

धरसीवा- जगमोहन लाल
उ.मा.वि.सिलतरा कक्षा 10वीं के छात्र शिवम साहू ने 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर छ.ग.मा.शि.मं. रायपुर टॉप टेन मे 8वॉ स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरान्वित किया है विद्यालय से पिछले वर्ष भी एक छात्रा टॉपटेन में 9वाँ स्थान प्राप्त की थीं इस प्रकार लगातार दो वर्षों से जगमोहन लाल उ. मा. विद्यालय सिलतरा से छ.ग.मा.शि.मं. के टॉपटेन में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहा है। इस उपलब्धि के लिए सिलतरा शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री रामनाथ वर्मा एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री के. आर. साहू ने छात्र शिवम साहू को उसके इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को भी बधाई दिये।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *