March 6, 2026

बिलासपुर में राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 18 राज्यों के 250 खिलाड़ी होंगे शामिल

0
11
Spread the love

बिलासपुर पॉवरलिफ्टिंग सीनियर एवं एसोशिएशन कर रहा मेजबानी



बिलासपुर। बिलासपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं सीनियर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 सब- जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर 1,2,3 (महिला एवं पुरुष) की स्पर्धा का आयोजन 31 जुलाई 2025 से 3 अगस्त 2025 तक मंगला चौक स्थित नर्मदा नगर सामुदायिक भवन बिलासपुर मे रंगारंग कार्यक्रमों के बीच भव्य शुरुआत हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री अजीत भोगल सिंह, श्री धर्मेंद्र परमार एस्ट्रोलॉजिस्ट वस्तुविद , पूर्व महामंत्री श्री अमित चतुर्वेदी , रायगढ़ के श्रमिक नेता गणपत चौहान , महा सचिव श्री उदल वाल्मीकि , सचिव अक्षय साहू,यूनाइटेड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन इंडिया के महासचिव श्रीबास गोस्वामी, अध्यक्ष श्री इशान रंजन बैनर्जी उपस्थित थे। स्पर्धा में लगभग 17 से 18 राज्यों के 250 खिलाड़ी भाग लेने आए हैं तथा अपने शौर्य का प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रतियोगिता के लिए 50 से अधिक रेफरी ,जुरी कोच एवं मैनेजर के निगरानी में आयोजित किया जा रहा है। खिलाड़ियों को रूकने एवं खाने की की उत्तम व्यवस्था समिति द्वारा की गई है. इस बार नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के मेजबानी की जिम्मेदारी बिलासपुर जिले को मिली है. यह चैंपियनशिप वर्ल्ड सिलेक्शन के लिए भी बेहद अहम है जो इस वर्ष के अंत में भारत में ही आयोजित किया जाना तय किया गया है. जो की अत्यंत गौरव का विषय है. खिलाड़ियों के लिए पुरुष वर्ग के लिए कोच के रूप में श्री उत्तम कुमार साहू एवं महिला कोच के लिए सुश्री मेघा भगत को नियुक्त किया गया है।


स्वस्थ्य जीवन में खेल का खास महत्व: भोगल
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाज सेवी अजीत सिंह भोगल का कहना है कि व्यक्ति के समग्र विकास एवं स्वस्थ्य जीवन में खेल का खास महत्व है। उन्होंने खेल के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे। श्री भोगल ने कहा कि एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान उसके जीवन में कठोर अनुशासन एवं स्वस्थ्य स्पर्धा से होती है। अर्थात आत्मविश्वास और मेहनत के जरिए आगे बढ़ने की ललक खिलाड़ी की सफलता का सूत्र होता है , जो उसे ऊंचाइयों पर लेकर जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *