April 26, 2026

घरघोड़ा की बहुप्रतीक्षित गार्डन की मांग होगी पूरी !

0
11

वित्त मंत्री ओपी चौधरी से शहर को सौगात देने सौंपा पत्र



श्याम भोजवानी ने जनभावनाओं को दी मजबूत आवाज

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 में स्थित श्रद्धा का प्रतीक मां बैगीन डोकरी मंदिर अब नई पहचान की ओर अग्रसर है। मंदिर के समीप खाली पड़ी भूमि पर भव्य गार्डन निर्माण के लिए पार्षद श्याम भोजवानी ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को पत्र सौंपकर सीएसआर मद से 1 करोड़ 76 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। इस पहल से न केवल मंदिर परिसर का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि नगरवासियों को एक शांत, स्वच्छ और रमणीय स्थल भी प्राप्त होगा, जो धार्मिक आस्था और प्रकृति प्रेम का संगम होगा।

श्याम भोजवानी ने जनभावनाओं को दी मजबूती से आवाज

वार्ड 2 के जनप्रिय पार्षद श्याम भोजवानी ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए यह मांग सीधे राज्य के वित्त मंत्री तक पहुंचाई। उन्होंने कहा कि मां बैगीन डोकरी मंदिर सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक है। यहां गार्डन बनने से न केवल पर्यावरणीय लाभ होंगे, बल्कि लोगों को एक सार्वजनिक विश्राम स्थल मिलेगा। उन्होंने इसे घरघोड़ा की बहुप्रतीक्षित ज़रूरत बताते हुए कहा कि नगर की जनता को एक ऐसी जगह चाहिए जो पूजा, विश्राम और सामाजिक मेलजोल का केंद्र बन सके।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की सकारात्मक प्रतिक्रिया से जागी उम्मीदें

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा इस प्रस्ताव पर दी गई सकारात्मक प्रतिक्रिया ने नगरवासियों की उम्मीदों को पंख दे दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि गार्डन निर्माण की दिशा में उचित पहल की जाएगी। पार्षद श्याम भोजवानी ने मंत्रीजी के व्यवहार और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि घरघोड़ा को जल्द ही एक भव्य और सुव्यवस्थित गार्डन की सौगात माननीय ओ.पी. चौधरी के हाथों मिलेगी, जो नगर के विकास और गौरव में ऐतिहासिक योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *