April 26, 2026

चातुर्मास : श्री नाकोड़ा भैरव जी महापूजन 27 को, पूजन में शामिल होने 200 से अधिक जोड़ों ने करवाया पंजीकरण

0
555

श्री मनोज जी बाबूलाल जी हरण के मार्गदर्शन व संपूर्ण विधि विधान में होगा महापूजन



रायपुर। श्री विमल नाथ जैन मंदिर ट्रस्ट व भाव उल्लास चातुर्मास समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले श्री नाकोड़ा भैरव जी महा पूजन पूजन जो आगामी रविवार दिनांक 27 जुलाई को श्री नाकोड़ा भैरव सोसायटी में आयोजित किया जा रहा है उसको लेकर धर्म प्रेमियों में भारी उत्साह व उमंग देखने मिला है । उल्लेखनीय है कि उक्त आयोजन श्री मनोज जी बाबूलाल जी हरण के मार्गदर्शन में संपूर्ण विधि विधान से संपन्न होगा तथा परम पूज्य जयपाल विजय जी ,परम पूज्य प्रियदर्शी विजय जी, परम पूज्य तीर्थ प्रेम विजय जी तथा परम पूज्य साध्वी भगवंत अक्षय निधि जी आदि की निश्रा सानिध्य में संपन्न होगा l इस महा पूजन में भाग लेने के लिए पंजीकरण हेतु अंतिम दिवस 20 जुलाई रखा गया था और 20 जुलाई तक 200 से अधिक जोड़ों ने अपना पंजीकरण कर लिया है तथा इन जोड़ों के साथ ही अन्य भक्तजनों को मिलाकर 500 से अधिक व्यक्ति व श्रद्धालु इस मह पूजन में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक जोड़े को समिति की तरफ से वस्त्र व पूजन सामग्री दिनांक 25 तारीख को आयोजन के पूर्व ही नैवेद्य परिवार रायपुर परिवार के सहयोग से दी जावेगी तथा यंत्र इत्यादि श्री रवि जी सरिता जी दोषी परिवार के सहयोग से दी जावेगी । पूजन को लेकर समिति की ओर से संपूर्ण व्यवस्थाएं की जा रही है तथा पूजन के पश्चात स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था भी रखी गई है। पूजन की तैयारी में अरुण बरलोटा, धीरेंद्र सेठ, राहुल कोचर, आशीष डाकलिया, भारत सोनीगरा, विनोद सोनीगरा के साथ ही भैरव भक्त मंडल के समस्त सदस्य अपनी पूर्ण सहभागिता दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नाकोड़ा भैरव सोसायटी में संभवत छत्तीसगढ़ में भैरव जी का इकलौता मंदिर स्थापित है जिसकी पूरी श्रद्धा भाव के साथ प्रति रविवार अनुष्ठान पूजा रखी जाती है।संपूर्ण महापूजन देश के अत्यंत प्रसिद्ध विधिकारक जिन्होंने सैकड़ो मंदिरों की प्रतिष्ठा करवाई है तथा यह जैन समाज के अनमोल रतन है ऐसे श्री मनोज जी बाबूलाल जी हरण के मार्गदर्शन में हो रहा है तथा विधि विधान के लिए स्वयं हरण जी व उनकी पूरी टीम के द्वारा महापूजन कराया जाएगा । यह पहला अवसर छत्तीसगढ़ में होगा जब इतनी बड़ी संख्या में जोड़, एक साथ, एक ही दिन, एक ही प्रांगण में महापूजन करेंगे और इन जोड़ों के अतिरिक्त अन्य सैकड़ो श्रद्धालु भी इस महापूजन का लाभ लेंगे। समिति के राजेश सिंगी , चेतन शाह व कमल लोढ़ा ने बताया कि पुरुषों को धोती व दुपट्टा तथा महिलाओं को साड़ी एवं जो सहपूजन पीठ के सहलाभार्थी हैं उन्हें पूजन वस्त्र व सामग्री के साथ ही भैरव जी की अत्यंत भव्य प्रतिमा भी प्रदान की जावेगी। पूजन पीठ के प्रमुख लाभार्थी का लाभ महापूजन के दिन ही दिया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *