April 26, 2026

अमनदीप के 91 रन पर भारी पड़ी शशांक की तूफानी पारी, बस्तर ने रायपुर को 2 विकेट से हराया

0
33

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में गुरुवार को बस्तर बायसंस और रायपुर रायनोस के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। रायपुर रायनोस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। टीम के कप्तान अमनदीप खरे ने 58 गेंदों में 91 रन की शानदार पारी खेली। अमनदीप इस सीजन में दूसरी बार शतक से चूक गए। वहीं अनुज तिवारी ने 57 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में बस्तर बायसंस ने 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 188 रन बनाकर मैच रोमांचक अंदाज में जीत लिया। शशांक चंद्राकर ने महज 47 गेंदों पर 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 93 रन बनाए। अनस खान ने भी 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। रायपुर रायनोस की ओर से अमित कुमार यादव ने 3 विकेट और श्रेयम सुंदरम ने 2 विकेट लिए। इस तरह बस्तर बायसंस ने 2 विकेट से मैच पर कब्जा जमाया।
शशांक बने प्लेयर ऑफ द मैच : बस्तर बायसंस के बल्लेबाज शशांक चंद्राकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। शशांक ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया, उन्हें मोस्ट सिक्सेस का पुरस्कार मिला। वहीं रायपुर रायनोस के कप्तान अमनदीप खरे को उनके बेहतरीन खेल के लिए ऑरेंज कैप से सम्मानित किया गया, जिसका पुरस्कार विजय शाह ने प्रदान किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *