April 26, 2026

अवैध रूप से आयरन ओरे ढो रहे सात ट्रक जब्त, वाहन चालकों पर केस दर्ज

0
88

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ जिले में खनिज माफिया के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई एक बड़ा कदम साबित हो सकती है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देश पर तमनार थाना पुलिस ने यह सघन अभियान चलाया, जिससे अवैध खनिज परिवहन को रोकने में सफलता मिली। सघन गश्त और निगरानी अभियान के तहत तमनार थाना पुलिस ने 16 अप्रैल की रात अवैध खनिज परिवहन कर रहे सात भारी वाहनों को जब्त किया है। अवैध आयरन ओरे की परिवहन गतिविधियां न केवल खनिज संसाधनों की बर्बादी का कारण बनती हैं, बल्कि इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वाले सात भारी वाहनों को पकड़कर उनसे अवैध खनिज जब्त किए। इस कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि पुलिस अब इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू करने से उम्मीद है कि यह कार्रवाई खनिज माफिया पर असर डालेगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं में कमी आएगी।



पकड़े गए वाहन चालक और वाहन इस प्रकार हैं:

1. नणेशन पी.के. (57 वर्ष), निवासी पैतन दुराई, तमिलनाडु, वाहन क्रमांक TN 88 J 5699

2. राजू (43 वर्ष), निवासी वाड़पड़ी, तमिलनाडु, वाहन क्रमांक TN 28 BA 6717

3. सुरेश (38 वर्ष), निवासी कलागुरची, तमिलनाडु, वाहन क्रमांक TN 88 L 1899

4. संजीत सिंह (38 वर्ष), निवासी राउरकेला, ओडिशा, वाहन क्रमांक OD 14 AF 3484

5. मधुसूदन साव (35 वर्ष), निवासी सरत पटना, ओडिशा, वाहन क्रमांक OD 14 AC 4061

6. अमेरिकन यादव (38 वर्ष), निवासी बड़खा राजपुर, बिहार, वाहन क्रमांक OD 14 T 6129

7. बलदेव राय (36 वर्ष), निवासी कटसा, बिहार, वाहन क्रमांक OD 14 Z 9046

जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, तस्करी और खनन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए पुलिस की आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *