gharghodaState

धारदार हथियार लहराने वाले युवक पर घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा पुलिस ने टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मिली मुखबिर सूचना पर ग्राम कंचनपुर में धारदार हथियार लहराने और राहगीरों को डराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
थाना प्रभारी रामकिंकर यादव को दोपहर सूचना मिली कि मिलन राठिया उर्फ मंदागरी (28), निवासी कंचनपुर, अपने हाथ में तलवार लेकर सड़क पर लोगों को धमका रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस की समझाइश देने पर भी आरोपी उग्र बना रहा, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू में कर तलवार जब्त कर ली। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, आरक्षक हरिश पटेल और चंद्रशेखर चंद्राकर की अहम भूमिका रही। पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


 

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.