June 11, 2026

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, दशगात्र से लौट रहे थे दोनों

0
सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, दशगात्र से लौट रहे थे दोनों

भिलाई। बीती रात्रि दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार 2 भाइयों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल स्थित मॉर्चुरी भेज दिया है। आज शनिवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। नंदिनी थाना पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान उदय भान चक्रधारी (65 साल) और सतानंद चक्रधारी (71 साल) के रूप में हुई है। शुक्रवार रात 8 बजे की घटना है।



जामुल थाना अंतर्गत घासीदास नगर में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घऱ धमधा थाना अंतर्गत तरकोरी जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। मोपेड और हाइवा को जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों भाई मोपेड में बैठकर तेज रफ्तार में नंदिनी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो लोग नंदिनी एयरड्रम के पास पहुंचे सड़क किनारे खड़े हाइवा ष्टत्र 04 रुक्त 3203 के पीछे जा घुसे। मोपेड सवार सीधे हाइवा के पिछले पहिया से टकराए। दोनों का सिर हाइवा के पिछले हिस्से इतनी तेजी से टकराया कि उनका सिर वहीं फट गया। अधिक खून निकलने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *