April 26, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार 9 विशेषज्ञ और 10 चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति

0
Shyam Bihari Jaiswal

रायपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। नौ विशेषज्ञ और 10 चिकित्सा अधिकारियों की संविदा नियुक्ति का आदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। नौ चिकित्सा विशेषज्ञ और दस चिकित्सा अधिकारियों को विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। उन्होंने कहा कि नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। जारी आदेश में चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रमन जोगी को जिला अस्पताल बिलासपुर, डॉ. योगेश कुमार शर्मा जिला अस्पताल दुर्ग, डॉ आकांक्षा गुप्ता जिला अस्पताल जांजगीर चांपा, डॉ नवनीत सिंह ठाकुर जिला अस्पताल (एसएनसीयू) कबीरधाम, डॉ. भावना चौरे जिला अस्पताल खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, डॉ नीरज कुमार जिला अस्पताल मुंगेली, डॉ अनिल खापर्डे एवं डॉ उमा खापर्डे को सीएचसी चिरमिरी, डॉ राजभान प्रजापति जिला अस्पताल सूरजपुर में पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही बस्तर संभाग में संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ आरूषि शर्मा, डॉ. अंकित सिंह राजपूत, डॉ, भुनेश्वर नेताम, डॉ शिवानी कोर्राम, डॉ, सुब्रत मल्लिक, डॉ. आकांक्षा दारियो, डॉ. रोहिणी राणा, डॉ. यामिनी कांगे, डॉ. अनिल कुमार पटेल व डॉ कुनाल सिंह साहू को विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *