gharghoda

फसल मुआवजा एवं विद्युत दुरुस्त मामले को लेकर अमलीडीह में किया गया चक्का जाम

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां आपको बताना चाहेंगे की अमलीडीह, भालुमार, छेडोरिया, सुमड़ा, पंडरीपानी ,बैहमुड़ा, छर्राटांगर ,डोकरबूढ़ा 8 से 10 गाँव के सैकड़ो कि संख्या में ग्रामीणों ने अमलीडीह में चक्का जाम कर देने कि बात सामने आ रही है आपको बता दे कि घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 70 से 80 हाथियों का दल विचरण कर रहे है। हांथीयों का दल ने अमलीडीह, भालूमार, सुमड़ा, पंडरीपानी, बैहामुडा सहित लगे गाँव में लगभग 50 एकड़ से अधिक जमीन में लगी धान कि फसल को चौपट कर दिया है , फसल चौपट होने के कारण किसानो को भारी आर्थिक हानि उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के अड़ियल रवैये से विगत एक सप्ताह से अमलीडीह के क्षेत्र में लाइट गोल है


विगत एक सप्ताह से लाइट गोल रहने और हाथियों का लगातार आगमन से ग्राम वासी दहशत में है जिस प्रकार हाथियों के द्वारा किए गए फसल के नुकसान होने से आक्रोषित किसानों ने मुआवजा कि मांग को लेकर व बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर क्षेत्र वासी के द्वारा अमलीडीह में चक्का किया गया है। घरघोड़ा थाना प्रभारी राम किंकर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर सुरक्षा ब्यवस्था दुरुस्त करते हुए लोगों को समझाइस देने में लगे हुए है । तो वहीं दूसरी ओर घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की बात को लेकर वार्तालाप करते हुए नजर आ रहे हैं अभी कुछ ही दिनों पूर्व दल में विचरण कर रहे 3 हांथीयों कि मौत के बाद क्षेत्र में लगातार लाइट कि कटौती कि जा रही है लाइट कटौती से ग्रामीण भारी आक्रोशित नजर आ रहे है। फिलहाल तहसीलदार गुप्ता के समझाइस से ग्रामीण चक्का जाम हटाने को तैयार हो गए हैं अब देखना यह है कि संबंधित विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान कब तक करते है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.