gharghoda

विश्वविद्यालय कुल उत्सव की लोक कला एवं भाषण प्रतियोगिता में उपविजेता बना डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में प्रतिवर्ष 8 नवंबर को वार्षिक कुल उत्सव आयोजित होता है कुल उत्सव के अंतर्गत संबंध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास और आंतरिक प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न विधाओं पर जैसे भाषण, निबंध, चित्रकला लोक नृत्य पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। कुल उत्सव की प्रतियोगिता में सभी विधाओं में डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लोकनृत्य में अंतर महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान एवं विश्वविद्यालय स्तर पर तृतीय स्थान, निबंध प्रतियोगिता में अंतर महाविद्यालयीन स्तर पर मिनी राठिया द्वारा तृतीय स्थान तथा भाषण प्रतियोगिता में कु. हुलसी साहू बी.ए. अंतिम वर्ष ने अंतर महाविद्यालय स्तर में तृतीय एवं विश्वविद्यालय स्तर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय में जीत का परचम लहराया। डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा विश्वविद्यालय या छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम, सांस्कृतिक, खेल सामाजिक क्षेत्रीय, राष्ट्रीय प्रादेशिक गतिविधियों को सफलता पूर्वक संचालन करती है। महाविद्यालय की उपलब्धि पर सभी स्टाफ एवं छात्रगण विश्वविद्यालय की आयोजन से उत्साहित प्रेरित है।


सांस्कृतिक कार्यक्रम की सफलता के लिए सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती भारती साहू, श्रीमती चंद्रकांति साव, सहयोगी कु. मोनिका लकड़ा, श्री राम प्यारे सूर्यवंशी, श्री मोहित सिदार एवं प्रतिभागी छात्र छात्राओं में चंद्रकांति मांझी, बोधराम चौहान, ममता सारथी, लाल कुमार, मनकुंवर राठिया,शनी यादव, ममता रठिया, शिवराज सारथी, बिंदिया राठिया, शंकर चौहान, चंद्रभानु खड़िया, बजरंग खड़िया, सुनिता अगरिया, को प्रस्तुतीकरण के लिए महाविद्यालय अध्यक्ष श्री अरुण कुमार पंडा सदस्य विजय डनसेना प्राचार्य डॉ.जगदीश तिर्की संयोजक श्री एस. एल. साहू द्वारा छात्रों को उत्साहवर्धन करते हुए विश्वविद्यालय के आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। महाविद्यालय की जीत पर आइक्यूएसी प्रभारी श्री अजय मिश्रा और स्टाफ से दीपक ठाकुर, अभिषेक कुजुर, बबीता साहू, पद्मिनी भोय, कु.तारा गुप्ता, कु.रजनी सिदार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतियोगिता प्रभारी को शुभकामनाएं दी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.