April 26, 2026

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : सुनील सोनी और आकाश शर्मा ने भरा नामांकन

0
soni

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान बुधवार को कलेक्टोरेट परिसर में दोनों प्रत्याशियों का आमना सामना हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी से आशीर्वाद लिया।
दोनों प्रत्याशियों ने मुहूर्त के नामांकन का एक-एक सेट दाखिल किया। नामांकन में मृत्युंजय दुबे और खेमराज बैध सुनील सोनी के प्रस्तावक बने। 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ सुनील सोनी नामांकन भरेंगे। वहीं आकाश शर्मा गुरुवार को नामांकन रैली के साथ नामांकन भरने जाएंगे। नामांकन रैली में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *