Big StoryRAIPUR

सांसद बृजमोहन ने 3 वार्डों में विकास कार्याें का किया भूमिपूजन

पंकज गार्डन का सौंदर्यीकरण, मांई की बगिया सौंदर्यीकरण का लाेकार्पण



रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को जोन 5 क्षेत्र के 3 वार्डो में 1 करोड़ 52 लाख की लागत से स्वीकृत विकास कार्याें भूमिपूजन किया। इन वार्डो में महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड, भक्त कर्मा माता वार्ड और वामनराव लाखे वार्ड शामिल हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड में अधोसंरचना मद से 17 लाख 44 हजार की लागत से पंकज गार्डन सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खो-खो पारा भवन में 39 लाख 17 हजार रुपए की लागत से अतिरिक्त भवन निर्माण के नये कार्य, वार्ड 43 में माई की बगिया के सौंदर्यीकरण और कक्ष भवन निर्माण के नये कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। श्री अग्रवाल ने पंडित वामन राव लाखे वार्ड स्थित कुशालपुर में नवनिर्मित छत्तीसगढ़ कन्नौजे रवि समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में निगम सभापति प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्य जितेंद्र अग्रवाल,उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, पार्षद मृत्युंजय दुबे, उत्तम साहू, सरिता आकाश दुबे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button