gharghoda

घरघोड़ा नपं पार्षद ने फर्जी हस्ताक्षर के प्रकरण में थाने में दिया प्राथमिकी दर्ज करने आवेदन

सामान्य सभा की बैठक में अनुपस्थित रहने के बाद सरकारी पंजी में फर्जी हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्शाने का मामला


घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। नगर पंचायत में आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने का आरोप लगा है। इसमे वर्तमान भाजपा पार्षद के अनुपस्थित रहने के बावजूद सरकारी पंजी में उसके फर्जी हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज कराने के मामले में घरघोड़ा थाने में शिकायत पत्र अपराध दर्ज कराने दी गई है। प्रार्थी विजय शिशु सिन्हा पूर्व अध्यक्ष न.पं. वर्तमान घरघोड़ा पार्षद वार्ड 08 ने आवेदन के माध्यय से घरघोड़ा पुलिस को बताया कि घरघोड़ा नगर पंचायत अधिकारी द्वारा 04-03-24 को सामान्य सभा की बैठक दिनांक 11-03-24 को सुबह 11 बजे होने की सूचना मुझे प्राप्त हुई थी। चूंकि मैं उक्त दिनांक को परिषद की बैठक में निजी कार्य से बाहर प्रवास पर था। जिसके बैठक में उपस्थित नही हो पाया था। नियमत: उक्त बैठक में उपस्थिति ना होने पर अनुपस्थिति अंकित होना था परंतु उक्त बैठक में सरकारी पंजी में कूटरचना रच कर मेरे नाम के आगे मेरे फर्जी हस्ताक्षर अंकित कर दिया गया है जो कि स्पष्ट प्रदर्शित करता है कि तत्कालीन प्रभारी नगर पालिका अधिकारी शम्भू पटनायक द्वारा उक्त कूट रचना कर शासकीय दस्तावेज में छेड़ छाड़ की गई है। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने आवेदन के माध्यय से जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग की है। यहां यह बताया जाना लाजमी होगा कि अवकाश में रहने के बाद प्रभारी सीएमओ का प्रभार लेकर अवैधानिक तरीके से परिषद की सामान्य सभा की बैठक लेने वाले राजस्व निरीक्षक पर नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने निलंबन कि गाज गिराई है। वही दो दिन पहले अवैधानिक रूप से रात्रि के नगर पंचायत दफ्तर आने पर दोनो दलों के नेताओ न जमकर विरोध किए थे और निलंबित कर्मी को दफ्तर से उल्टे पैर भागना पड़ गया था। बहरहाल इस शिकायत के बाद निलंबित कर्मी की मुश्किलें आने वाले दिनों म बढाना तय है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.