National

राशिफल 10 मार्च – जानिए क्या है आज का राशिफल

राशिफल-



मेष-व्‍यवसायिक उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। कोर्ट-कचहरी में कोई असमंजस की स्थिति बन सकती है। थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी चल रही है। व्‍यवसायिक मामले में बहुत खराब परिस्थितियां नहीं हैं लेकिन बहुत अच्‍छा फील नहीं करेंगे। कोई भी नीली वस्‍तु दान करें। अच्‍छा होगा।

वृषभ-सम्‍मान को कोई ठेस न पहुंचने पाए इसका ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार, सब बहुत अच्‍छा चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान जरूर दें। लग्‍न के अंदर अंगार योग बन रहा है जो बहुत अच्‍छा नहीं माना जाता है। लाल वस्‍तु का दान करें।राशिफल-

मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं आपके लिए। प्रेम, व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। बजरंग बली के मंदिर में कोई भी लाल वस्‍तु दान करना अच्‍छा रहेगा।

कर्क-किसी भी तरह के किसी नए व्‍यवसाय की शुरुआत न करें। नौकरी-चाकरी में थोड़ा उहापोह की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की आशंका है। उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। अपने भी उदर रोग या किसी तरह से स्‍वास्‍थ्‍य में समस्‍या आ सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम, व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा नहीं चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। किसी की एक नहीं चल पाएगी। आप बिल्‍कुल विजय पताका लेकर आगे बढ़ जाएंगे। ननिहाल पक्ष के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में या कुछ नकारात्‍मक समाचार मिल सकता है जिसे लेकर आप परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य डिस्‍टर्बिंग है लेकिन ठीक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। कोई समस्‍या नहीं दिख रही है। शनिदेव की अराधना करते रहें। कोई भी वस्‍तु शनिवार के दिन गरीबों में दान करें। अच्‍छा रहेगा।

कन्‍या-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने की कोई नई शुरुआत न करें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में न उलझें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-घर की स्थिति थोड़ी उहापोह वाली रहेगी। नकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। सीने में विकार की आशंका है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में भी खलल पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब मध्‍यम या ठीक रहेगा। नाक, कान, गला की थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम पर ध्‍यान दें। व्‍यवसाय सही चलता रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की भी जरूरत है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-कोई भी आर्थिक रिस्‍क न लें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। पूंजी निवेश अभी नहीं करना है। धनागमन बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम पर ध्‍यान दें। व्‍यापार ठीक चलेगा। बजरंग बाण का पाठ करें। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-उर्जा के स्‍तर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। थोड़ी नकारात्‍मक सोच आप पर हावी हो सकती है। चीजें ठीक चलेंगी। परेशान होने आवश्‍यकता नहीं है। धनागमन होता रहेगा। व्‍यवसायिक स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम की भी स्थिति ठीक रहेगी। धनदायक भी होगी। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-मन चिंतित रहेगा। हालांकि आप भाग्‍यवादी बने रहेंगे और भाग्‍य साथ भी देगा। मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम में थोड़ी दूरी है। व्‍यापार ठीक चलेगा। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

मीन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। थोड़ा भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button