June 11, 2026

बृजमोहन अग्रवाल बने संसद की प्राक्कलन समिति के सदस्य

0
बृजमोहन अग्रवाल बने संसद की प्राक्कलन समिति के सदस्य

रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा की प्राक्कलन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2024-25 के लिए प्राक्कलन समिति की घोषणा की है। यह संसद के चयनित सदस्यों की एक समिति है, जिसका गठन लोकसभा द्वारा किया जाता है। इसका उद्देश्य सरकारी मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की जांच करना है, जो व्यय और धन के उपयोग के संदर्भ में है। यह समिति प्रशासन में दक्षता और अर्थव्यवस्था के लिए वैकल्पिक नीतियों के सुझाव भी देती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *