Big StoryCSCSSports

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की एंटी डोपिंग सेमीनार में सर्पोटिंग स्टॉफ सहित 160 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने शुक्रवार 9 अगस्त को कई वर्गों एवं श्रेणियों के पुरुष तथा महिला खिलाडि़यों एवं सपोर्ट स्टॉफ के लिए एंटी डोपिंग संबंधी नियमों की जानकारी देने के लिए रायपुर के होटल हयात में एक सेमीनार आयोजन किया। सेमीनार में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की ओर से डॉ. नेहा सिंह उपस्थित रहीं। जिन्होनें सभी खिलािड़यों को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के एंटीकरप्शन नियमों की व्यापक जानकारी प्रदान की। डॉ. नेहा ने सभी खिलाडि़यों और संबंधित सर्पोट स्टॉफ को डोपिंग से बचने के आवश्यक उपाय और सावधानियों से अवगत कराया, साथ ही ऐसे माध्यम उपलब्ध कराये जहां से खिलाड़ी प्रतिबंधित दवाइयों तथा खाद्य पदार्थों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। सेमीनार में पुरुष तथा महिला वर्ग के कई श्रेणीयों के खिलाडि़यों तथा सर्पोटिंग स्टॉफ सहित लगभग 160 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button