Big StoryCSCSSports

वुमेंस अंडर-19 और मेंस अंडर-16 के खिलाड़ियों का कैंप 1 अगस्त से

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा वुमेंस अंडर-19 और मेंस अंडर-16 के खिलाड़ियों के लिए कैंप 20 ओ24-25 आयोजित की गई है। जिसका आयोजन गुरुवार 1 अगस्त से आरडीसीए मैदान रायपुर में किया जाएगा। कैंप में खिलाड़ियों के फिटनेस एवं स्किल डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा। वुमेंस अंडर-19 के 39 खिलाड़ी और मेंस अंडर-16 श्रेणी में 40 खिलाड़ी कैंप में भाग लेगें।


Cscs से संबद्ध अंपायरों के लिए तीन दिवसीय सेमीनार कल से
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से संबद्ध अंपायरों के लिए तीन दिवसीय सेमीनार का आयोजन 1 से 3 अगस्त तक होटल ट्रायटन रायपुर में आयोजित की जाएगी। सेमीनार में विभिन्न श्रेणीयों के कुल 51 अंपायर हिस्सा लेगें जिनमें बीसीसीआई लेवल 2, बीसीसीआई लेवल 1, सीएससीएस स्टेट पैनल के अंपायर तथा जिला पैनल के अपायर सम्मिलित है। सेमीनार में अंपायरों की दक्षता एवं ज्ञान बढ़ाने पर कार्य किया जायेगा। यह जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने दी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button