Big StoryRAIPUR

मूणत विधायक निधि का पूरा पैसा रायपुर पश्चिम के स्कूलों के विकास में लगाएंगे

रायपुर। पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने अपने विधानसभा क्षेत्र रायपुर पश्चिम में सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की मुहिम तेज करते हुए गुरुवार को बड़ी घोषणा की है। सरोना स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव पर पहुंचे श्री मूणत ने ऐलान किया कि उनकी विधायक निधि का पूरा पैसा रायपुर पश्चिम के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प पर खर्च किया जाएगा, ताकि यहां के सरकारी स्कूलों की सुविधाएं प्राइवेट जैसी की जा सकें।
सरोना स्कूल में बच्चों की बुनियादी आवश्कताओं और सुविधाओं के लिए उन्होंने शेड निर्माण के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपए, लैब बनाने के लिए 10 लाख रुपए , क्लासरूम में टाइल्स लगाने के लिए 5 लाख रुपए, कंप्यूटर खरीदने के लिए 5 लाख रुपए तथा पूरे स्कूल परिसर में पेवर ब्लाक लगाने के लिए भी 5 लाख रुपए की घोषणा भी की। श्री मूणत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में अभी सरकारी स्कूलों को प्राइवेट की तरह डेवलप करने का मिशन छेड़ रखा है। इसके तहत वे पिछले कई दिनों से हफ्ते में चार-पांच दिन अलग-अलग स्कूलों में पहुंच रहे हैं, और वहां की जरूरतों का पता लगा रहे हैं। यह भी देख रहे हैं कि पानी, बिजली, खेल मैदान, बाउंड्रीवाल, टायलेट, क्लासरूम और फर्नीचर में से ऐसी कौन सी सुविधाएं हैं, जिनकी स्कूल में कमी है, जिसे तुरंत पूरा करने की जरूरत है। इन जरूरतों को वहीं सूचीबद्ध करके श्री मूणत विधायक निधि से तुरंत फंड की घोषणा भी कर रहे हैं। श्री मूणत का मकसद रायपुर पश्चिम के सभी सरकारी स्कूलों को युद्धस्तर पर इसी सत्र में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, जैसी प्राइवेट स्कूल दे रहे हैं।
मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख का इनाम
सरोना स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री मूणत ने घोषणा की कि जिन छात्र-छात्राओं का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उनके बीच इनाम के तौर पर 1 लाख रुपए बांटेंगे। अपनी कक्षाओं में प्रथम आने वाले बच्चों को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। यही नहीं, जिस टीचर की क्लास का बच्चा मेरिट में आएगा, ऐसे टीचर्स को भी 1 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा श्री मूणत ने की है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद राजेश ठाकुर, स्मार्ट सिटी के सीईओ उज्जवल पोरवाल, जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के साथ-साथ स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, उनके पैरेंट्स और सरोना के गणमान्य नागरिका उपस्थित थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.