April 26, 2026

अंतर्राज्यीय गैंगस्टर राज्य में पैर पसार रहे, सरकार बनी मूकदर्शक

0
dipak baij 1

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, भाजपा और सरकार में बैठे हुये लोगों को कानून व्यवस्था ठीक लग रही है। बलात्कार, लूट, चाकूबाजी, चेन स्नेचिंग, गुंडागर्दी की खबरें रोज आ रही हैं। गैंगवार हो रहे हैं, दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं। भाजपाई दृष्टिदोष का शिकार हो गये हैं। उन्हें आम आदमी की परेशानी दिखाई नहीं पड़ रही है। सत्ता के मद में भाजपाई जनसरोकारों को भूल बैठे हैं। प्रदेश का ऐसा कोई शहर नहीं है, जहां रोज खूनी वारदात नहीं होती हो।
उन्होंने कहा, 6 महीने की साय सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ताहाल हो गई है। इस दौरान राजधानी में गोलीबारी की 4 घटना हुई है। राज्य में 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक हत्यायें, चाकूबाजी, लूट, डकैती, चेन स्नेचिंग की अनगिनत घटनाएं हो चुकी हैं। अंतर्राज्यीय गैंगस्टर राज्य मे पैर पसार रहे हैं, सरकार है कि मूकदर्शक बनी हुई है। अवैध कारोबार, भू-माफिया, रेत माफिया, गांजा और ड्रग्स तस्कर, मानव तस्करों का बोलबाला था। आज फिर वही स्थिति निर्मित हो गई है। कांग्रेस सरकार में जो मजबूत कानून व्यवस्था थी, उसे 6 महीने में ही साय सरकार ने पलीता लगा दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *