State

GGBSE 10th, 12th Result 2020 : 10वीं, 12वीं रिजल्‍ट आज हो सकते है जारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन CGBSE 10वीं, 12वीं 2020 के रिजल्ट आज जारी आज हो सकते है। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. बोर्ड ने कक्षा 10, 12 के परिणाम 2020 के पुनर्मूल्यांकन का नोटिस भी जारी किया है।



पिछले साल यानि वर्ष 2019 में CGBSE ने 10 मई को 10वीं का रिजल्ट घोषित किया था। राज्‍य में भी कोरोना वायरस संक्रमण और लॉक डाउन के कारण इस वर्ष स्कूलों की परीक्षाओं के साथ रिजल्ट भी प्रभावित हुए हैं। पर अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी है। फिलहाल रिजल्ट जारी होने की तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है ।

परीक्षा में शामिल हुए छात्र CGBSE र‍िजल्‍ट 2020 (Chhattisgarh Board Result 2020) आध‍िकार‍िक वेबसाइट www.cgbse.nic.in और www.results.cg.nic.in पर रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button