Big StoryCity

नाबालिक युवती से जबरन दुष्कर्म करने वाला आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने भेजा जेल

कांकेर। नाबालिग युवती से अनाचार करने के मामले में भानुप्रतापपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 2 मई 2024 को अभियोक्त्री थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि, 29 अप्रैल 2024 को अपने मित्र के साथ मोटर सायकल मे ं सवार होकर भानुप्रतापपुर से ग्राम पांडरपुरी कुछ काम से गये थे, ग्राम पांडरपुरी से वापस भानुप्रतापपुर होते हुये ग्राम भीरागांव जाने निकले थे कि ग्राम कन्हारगांव रेल्वे लाईन पुलिया के पास पहुंचने पर अभियोक्त्री एवं उनके मित्र को आरोपी संजू गावडे ़ पिता कन्हैया लाल गावडे उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 ग्राम कन्हारगांव थाना भानुप्रतापपुर द्वारा जबरदस्ती रास्ता रोककर अपने आप को बॉंये पैर में चोट लगना बताकर उनके मोटर सायकल में बैठकर घर पहुंचाने की बात बोलकर रेल्वे लाईन के किनारे सुनसान जंगल में ले जाकर 3000 रुपए का मांग करते हुये अभियोक्त्री एवं उनके मित्र को अश्लील गाली गुप्तार व जान से मार देने का धमकी देते हुये हाथ थप्पड से मारपीट कर अभियोक्त्री के पास रखे 300 रूपये को लूटकर अभियोक्त्री के मित्र को डरा धमकाकर जंगल तरफ भगा दिया एवं अभियोक्त्री के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और फ रार हो गया, अभियोक्त्री के रिपोर्ट पर आरोपी संजू गावडे ़ पिता कन्हैया गावड़े उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कन्हारगांव के विरूध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक कांकेर इन्दिरा कल्याण ऐलिसेला के दिशानिर्देशन में, अति.पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर संदीप पटेल ,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भानुप्रतापपुर प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित पद्मशाली के द्वारा तत्काल टीम गठित कर रवाना होकर आरोपी की पता तलाश किया जाकर आरोपी संजू गावड़े को पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर 3 मई को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर भेजा जेल।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button