April 26, 2026

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ियों ने किए रामलला का दर्शन

0
Lucknow Super Giants team in Ayodhya

लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज, भारत के रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा समेत लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सत्र से पहले बृहस्पतिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।



लखनऊ को आईपीएल में 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में पहला मैच खेलना है। लखनऊ सुपर जाइंट्स द्वारा जारी बयान के मुताबिक कोच जस्टिन लैंगर व जोंटी रोड्स के साथ टीम के सहायक कोच एस श्रीराम, खिलाड़ी यश ठाकुर, प्रेरक मांकड़, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, दीपक हुड्डा भी अयोध्या गए थे।

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर और दक्षिण अफ्रीका20 लीग में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम डरबन सुपर जाइंट्स के कप्तान केशव महाराज भी साथ थे, जो भगवान राम के अनन्य भक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *