April 26, 2026

एक ही कमरे में 12वीं के 17 परीक्षार्थी में से 6 नक़ल करते पकड़े गए

0
IMG-20240321-WA0006~2

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। जशपुर जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 12वीं कक्षा के 6 छात्रों को नक़ल करते जशपुर तहसीलदार ने पकड़ा है। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कक्षा 12 वीं का गणित विषय का परीक्षा था। मिली जानकारी के अनुसार इस केन्द्र में 17 परीक्षार्थी,परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के दौरान जशपुर की तहसीलदार जयश्री राजनपथे के नेतृत्व वाले उड़नदस्ता यहां जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान,उड़न दस्ता ने यहां 6 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। इन परीक्षार्थियों के विरूद्व नकल प्रकरण पंजिबद्व करने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही एक प्रकरण सोनक्यारी स्कूल में दर्ज किया गया है। जिले में एक ही संस्था में एक विषय के 6 नकल प्रकरण दर्ज किये जाने की कार्रवाई को लेकर,शहर में चर्चा का महौल गर्म है। बीते कुछ सालों से जिले में नकल प्रकरणों की संख्या ना के बराबर रही है। ऐसे में आत्मानंद स्कूल जैसे,विशेष सरकारी संस्था से बड़ी संख्या में नकल पकड़े जाने को लेकर कई तरह के सवाल उठाएं जा रहें हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *