April 26, 2026

सात वर्ष की बच्ची का नाबालिग हत्यारा गिरफ्तार, बताया क्यों की हत्या…

0
001



कवर्धा। ग्राम सिघनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम टाटावाही में बीते गुरुवार को हुई सात साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। प्रकरण में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका नाबालिग बालक की रिश्तेदार थी। हमेशा उसे घोलहा अंडा कहकर चिढ़ाती कहकर चिढ़ाई थी। पुलिस के मुताबिक घटना 7 मार्च की सुबह भी बालिका आरोपी बालक के घर पहुंची थी।

उस समय बालक अपने घर में अकेले था। मृतका द्वारा दरवाजा खुलवाकर बालक को पुन: घोलहा अंडा कहकर चिढ़ा रही थी, जिससे आरोपी बालक ने अपना आपा खो दिया और बच्ची का गला दबा दिया। जिससे बच्ची बेहोश हो गई। बाद में आरोपी ने उसे उठाकर अपने घर के पीछे बाड़ी में फेंक दिया और उसका सिर पत्थर से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।


किशोर न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत : पुलिस ने आरोपी के इस खुलासे के बाद उसे अपराध क्रमांक-09/2024 धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया। किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यहां बताना लाजिमी को होगा कि बीते गुरुवार को सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम टाटावाही में इस सात साल की बच्ची का शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में लेकर जांच शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *