April 26, 2026

मैच के दौरान रोनाल्डो ने किया अश्लील इशारा, लगा एक मैच का प्रतिबंध

0
01 (2)

रियाद। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर एक मैच का बैन सऊदी अरेबियन फुटबॉल फेडरेशन ने लगा दिया है, क्योंकि उन्होंने एक मैच के दौरान अश्लील इशारा किया था, क्योंकि फैंस उनको परेशान कर रहे थे। सउदी प्रो लीग फुटबॉल में अल नासर के लिए खेलते हुए कथित तौर पर अश्लील इशारे करने की वजह से पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक मैच के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।



अल नासर ने स्थानीय प्रतिद्वंद्वी अल शबाब को रविवार को 3-2 से हराया जिसके बाद रोनाल्डो ने विरोधी टीम के समर्थकों को देखकर अभद्र इशारे किए। दर्शक उनके चिर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी के नाम से ‘मेसी मेसी’ के नारे लगा रहे थे। सउदी अरब फुटबॉल महासंघ की अनुशासन और नैतिकता समिति ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को इस निलंबन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *