April 26, 2026

सड़क हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत, चालक फरार

0
01

कुम्हारी। कुम्हारी थाना अंतर्गत फिर एक बार एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक क्रमांक सीजी 08 एएन 2697 में पिता और दो बेटी को ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एनएक्स 9872 ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पिता और बड़ी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं छोटी बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मूंदगांव डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव निवासी कन्हैया सतनामी (35) अपनी बेटी मोनिका (11) और छाया (10) मोटर :शेष पेज 2 पर
साइकिल में अपनी नानी के घर अकोला जा रहे थे। रास्ते में डीएमसी कम्पनी कुम्हारी के पास तेज रफ्तार एक ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कन्हैया और उसकी बेटी मोनिका और छाया तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस की हायर पेट्रोलिंग तत्काल मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक पिता कन्हैया और बेटी मोनिका की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद नेशनल हाईवे में तनाव की स्थिति रही। नेशनल हाईवे में फ्लाईओवर निर्माण के बाद भी इस तरह की दुर्घटना न रुकने से लोगों में नाराजगी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *