April 26, 2026

तुर्की महिला फुटबॉल कप : मनीषा के दो गोल से भारतीय टीम ने एस्टोनिया को दी मात

0
12

अलान्या। भारतीय फुटबॉल टीम ने स्ट्राइकर मनीषा कल्याण के दो गोल के दम पर बुधवार को तुर्की महिला कप में एस्टोनिया को कड़े मुकाबले में 4-3 से शिकस्त दी जो उसकी किसी यूरोपीय देश के खिलाफ पहली जीत है। चाओबा देवी की कोचिंग वाली टीम ने इतिहास रच दिया क्योंकि भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने कभी भी यूएफा परिसंघ की टीम के खिलाफ आधिकारिक मुकाबले में जीत दर्ज नहीं की थी। पहले हाफ के बाद दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर चल रही थीं। मनीषा ने 17वें और 81वें मिनट में दो गोल दागे जबकि इंदुमति काथिरेसन (62वें मिनट) और प्यारी खाका (79वें मिनट) ने भारत के लिए अन्य गोल दागे। एस्टोनिया की ओर से लिसेटे तामिक ने 32वें मिनट, व्लाडा कुबासोवा ने 88वें मिनट और मारी लिस लिलेमाए ने 90वें मिनट में गोल किए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *