Big StorySports

टी20 वर्ल्ड कप में रोहित को टीम इंडिया की कमान

राजकोट। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने बुधवार को यहां कहा कि इस साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा भारत की कप्तानी करेंगे। भारत के पास हार्दिक पंड्या के रूप में छोटे प्रारूप का पूर्ण कालिक कप्तान है लेकिन वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में हार के बाद विराट कोहली और रोहित जैसे सीनियर बल्लेबाजों ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने की इच्छा जाहिर की। शाह ने कहा, ‘हम 2023 में लगातार 10 जीत के बावजूद अहमदाबाद में विश्व कप नहीं जीत पाए लेकिन हमने दिलों को जीता। मैं आपसे वादा करना चाहता हूं कि 2024 (टी20 विश्व कप) में बारबाडोस (फाइनल का स्थान) में हम रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत का झंडा गाड़ेंगे।’ शाह खंडेरी में सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस स्टेडियम का नाम अब अनुभवी क्रिकेट प्रशासक निरंजन शाह के नाम पर रखा गया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button