April 26, 2026

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर मस्कट में बंधक महिला को मिली मुक्ति

0
11


रायपुर । ओमन, मस्कट में भिलाई, खुर्सीपार की महिला को काम के बहाने ले जाकर बंधक बनाने तथा मारपीट करने का वीडियो वायरल होने पर उप मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा की दखल के बाद बंधक महिला की रिहाई का रास्ता साफ हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने महिला से फोन पर बात करते हुए उसकी वापसी की व्यवस्था करने भरोसा दिलाया है। साथ ही उप मुख्यमंत्री ने महिला को धोखा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। मस्कट में बंधक महिला जोगी दीपिका के पति जे. मुकेश ने पिछले दिनों आवेदन दिया था। आवेदन में महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को हैदराबाद निवासी अब्दुल्ला नामक व्यक्ति मस्कट में घरेलू काम करने तथा मोटी पगार मिलने का झांसा देकर पिछले वर्ष मई में ओमन ले गया। ओमन से मस्कट ले जाने के बाद महिला को हाफिज के सुपुर्द कर दिया। मस्कट में जाने के बाद कुछ माह तक महिला अपने परिजनों के पास पैसे भेजती रही। इसके बाद महिला का कॉल आने के साथ पैसे आने बंद हो गए। अब्दुल्ला से संपर्क करने पर उसने महिला के पति को कोई ठोस जवाब नहीं दिया। इस पर महिला के परिजन परेशान हो गए।
वापस भेजने पैसों की मांग
पिछले दिनों महिला ने एक वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा। वीडियो में महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि मस्कट में वह जहां काम करती है, वहां के लोगों ने उसका पासपोर्ट अपने पास रख लिया है, साथ ही बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर काम करा रहे हैं। भारत वापस भेजने पैसों की मांग कर रहे हैं। पैसा नहीं देने पर किसी दूसरी जगह बेचने की धमकी दे रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने स्वत: संज्ञान लिया
महिला के मस्कट में बंधक बनाए जाने की जानकारी मिलने पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्वत: संज्ञान लेते हुए ओमन स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया। इसके बाद भारतीय दूतावास के अफसर महिला की पतासाजी कर भारतीय दूतावास लेकर आए। दूतावास के अफसरों ने महिला की उप मुख्यमंत्री से फोन पर बात कराई। इस दौरान विजय शर्मा ने महिला का मनोबल बढ़ाते हुए उसके पूरी तरह से सुरक्षित होने का भरोसा दिलाते हुए जल्द भारत वापसी की व्यस्था करने आश्वासन दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *