April 26, 2026

आरडीए कॉलोनी बोरिया खुर्द में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

0
11

रायपुर। आरडीए कॉलोनी बोरिया खुर्द में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। झंडा फहराने के बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रुप में वार्ड 54 के पार्षद प्रतिनिधि चंद्रहास निर्मालकर एवं वशेष अतिथि रायपुर ग्रामीण के विधायक प्रतिनिधि ऋषभ साहू समारोह में शामिल हुए। कालोनी समिति के अध्यक्ष आस्बाद अली उर्फ सोनू भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *