April 26, 2026

श्रीलंका से निकली भगवान श्रीराम की चरण पादुका पहुंची राजनांदगांव

0
003

19 जनवरी को अयोध्या में यात्रा का समापन



राजनांदगांव। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राममंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा से पहले श्रीलंका से आए श्रीराम के चरण पादुका का आज शहर भ्रमण होने वाला है। यह चरण पादुका 17 दिन पहले श्रीलंका से 15 दिसंबर को निकली थी, जो विभिन्न शहरों से होते हुए राजनांदगांव तक पहुंची है। यहां से यह पादुका आगे बढ़ जाएगी और आगामी 19 जनवरी को अयोध्या में इस यात्रा का समापन होने वाला है।आज शहर में निकलने वाली यह चरण पादुका यात्रा शहर के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के बारे में मिली जानकारी के अनुसार 44 दिन में 10 हजार किलोमीटर के मार्ग में 8 राज्य, कई नगरों व गांवाें में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसमें उस स्थान के वीडियो बनाकर दिखाना, पूजा-पाठ, भजन, प्रवचन, सत्संग से संदेश दिया जाएगा। इस एतहासिक यात्रा का नेतृत्व प्रदोष सुरेश चह्वाण के कर रहे हैं। यात्रा का मार्गदर्शन रामायण सर्किट के अध्यक्ष डॉ. रामअवतार शर्मा कर रहे हैं, जो इस मार्ग पर पूर्व में ही 18 बार यात्रा कर चुके हैं। रामराज्य युवा यात्रा 15 दिसंबर से श्रीलंका से निकल चुकी है। यह यात्रा 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। यह यात्रा 8 राज्यों से होकर गुजरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *