April 26, 2026

बुखार से तड़प रही हिना खान अस्पताल में हुईं भर्ती, जानिए कैसी है तबियत

0
1116

मुंबई। एक्ट्रेस हिना खान की तबियत खराब है और वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. हिना ने बताया कि उन्हें तेज बुखार है, जिसकी वजह से उन्हें एडमिट होना पड़ा. इसी के साथ हिना ने फैंस को हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। वहीं दूसरी फोटो में हिना ने थर्मामीटर की फोटो शेयर की, जिसमें उनका बॉडी टेंपरेचर 102 दिखा रहा है. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मुझे तेज बुखार है और पिछली चार रातें मेरी बहुत खराब निकलीं. ये टेंपरेचर नीचे ही नहीं जा रहा है. लगातार 102-103 पर बना है. अब एनर्जी नहीं बची है. साथ ही हिना ने लिखा- जो लोग मेरे लिए चिंतित हैं, उन्हें बता दूं कि मैं जल्द ही बाउंस बैक करूंगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *