Big StoryEntertainment

दो जिगरी दोस्तों की दुश्मनी की कहानी है सालार

फिल्म का एक्शन ट्रेलर रिलीज, वन मैन आर्मी जैसे दिखे प्रभास

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने सोमवार शाम अपनी अपकमिंग फिल्म सालार का एक्शन ट्रेलर रिलीज करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। 2 मिनट 53 सेकेंड के इस ट्रेलर में प्रभास का एक्शन अवतार, फिल्म के बाकी किरदार और फिल्म की थीम की झलक मिली है।



ट्रेलर में दिखी क्राइम सिटी खानसार की कहानी
फिल्म के ट्रेलर में क्रिमिनल सिटी खानसार का जिक्र किया गया है। दिखाया गया है कि यहां कई सिरफिरे क्रिमिनल्स का राज चलता है। इस शहर पर राज करने के लिए वर्धराज मन्नार (पृथ्वीराज सुकुमारन) एक युद्ध छेड़ देता है। उसके बचपन का दोस्त देवा उर्फ सालार (प्रभास) इस काम में उसकी मदद करता है, जो कि एक वन मैन आर्मी है।

दो दोस्ती की दुश्मनी की कहानी
वर्धराज और सालार मिलकर सभी दुश्मनों को खत्म करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर के अंत में एक डायलॉग है जो फिल्म को लेकर सबका उत्साह बढ़ा देता है। वह यह है कि- ‘खानसार ने बहुतों की कहानी बदली है पर खानसार की कहानी तब बदली जब दो जिगरी दोस्त कट्‌टर दुश्मन बन गए…।

श्रुति हासन और जगपति बाबू भी नजर आए
ट्रेलर में प्रभास और पृथ्वीराज के अलावा श्रुति हासन, जगपति बाबू और टीनू आनंद भी नजर आए हैं। वहीं इसमें ‘केजीएफ’ में गरुड़ा का रोल निभाने वाले एक्टर रामचंद्र राजू की झलक भी मिली है। वो फिल्म में नारंग नाम के किरदार में नजर आएं।प्रभास की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाईं। ऐसे में उन्हें सालार से बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म सालार 22 दिसंबर को देशभर में 5 भाषाओं में रिलीज होगी। इसका क्लैश 21 दिसंबर को रिलीज हो रही शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button