April 26, 2026

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा प्रभारी ठाकुर और सुशील आनंद शुक्ला के बेटे की स्वास्थ्य की ली जानकारी

0
3

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुरक्षा प्रभारी प्रफुल्ल ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बेटे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों के स्वास्थ्य का हाल जानने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को अस्पताल पहुंचे और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने ट्विट कर लिखा, राजधानी रायपुर के एमएमआई अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के सुपुत्र और मेरे सुरक्षा प्रभारी प्रफुल्ल ठाकुर के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। ईश्वर से दोनों के जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मिली जानकारी के अनुसार सुशील आनंद शुक्ला का बेटा सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *