Big StoryNationalSports

वर्ल्डकप का वर्ल्ड रिकॉर्ड : ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व कप मैच बुधवार को नीदरलैंड को 309 रन से हराकर अपने नेट रन रेट में बड़ा सुधार किया। यह विश्व कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जबकि एकदिवसीय में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है जिसने इस साल श्रीलंका को 317 रन से हराया था। ग्लेन मैक्सवेल ने रिकॉर्डतोड़ 106 रन और डेविड वार्नर ने 104 रन की शानदार पारियां खेली। ऑस्ट्रेलिया की पांच मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 399 रन बनाने के बाद नीदरलैंड की पारी को 21 ओवर में 90 रन पर समेट दिया।
इससे पहले मैक्सवेल ने महज 40 गेंद में शतक पूरा कर विश्व कप के सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम के नाम था। उन्होंने मौजूदा विश्व कप के दौरान इसी मैदान में श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंद में शतक पूरा किया था। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने रिवर्स स्वीप पर छक्के जड़कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 10 ओवरों में 131 रन बटोरे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button