58 साल के बुजुर्ग ने की 25 साल की युवती से भागकर शादी, भाइयों ने मार डाला

Spread the love

बिलासपुर । जिले में एक अनोखी शादी हुई। प्यार का परवान ऐसा चढ़ा की एक 25 वर्षीय युवती को गांव के ही 58 वर्षीय अधेड़ से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने भगाकर शादी कर ली। इस बात से नाराज चल रहे युवती के भाइयों ने बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फांसी का रूप देने उसके शव को पेड़ से फंदे पर लटका दिया।
ये पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि चिंगराजपारा सरकंडा निवासी दौलत राम (58) का ग्राम डगनिया पुस्तैनी गांव है। उसकी पुस्तैनी गांव में 10 एकड़ जमीन है। दौलतराम के खेत की बोवाई गांव का ही वेदप्रसाद अपने दो बेटों घनश्याम और श्यामलाल के साथ 12 साल से कर रहे थे। आने जाने के दौरान दौलत राम कौशिक का संपर्क वेदप्रसाद की 25 वर्षीया बेटी से हो गया। दौलत राम ने पिछले वर्ष उसे भगाकर दूसरी पत्नी के रूप में रखने लगा। जिसके चलते वेदप्रसाद के दोनों बेटे अपनी बहन को भगाए जाने से नाराज था। वेद प्रकाश का पूरा परिवार और पहली पत्नी और बच्चे राजकिशोर नगर में रखता है। जबकि चिंगराजपारा में दौलत राम अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है।
बहन को भगाने से वेद प्रकाश के दोनो बेटे तो नाराज थे ही दूसरी तरफ खेत बोवाई में गड़बड़ी की आशंका पर दौलत राम ने वेद प्रकाश को जमीन की बोवाई करने से मना भी कर दिया था। दौलत राम व उनके बच्चे खुद ही खेत को बोना चाहते थे। जिसके चलते वेद प्रकाश और उसके दोनों बेटों की नाराजगी और बढ़ गई। इसी बात को लेकर दौलत राम व वेद प्रकाश के बीच विवाद भी चल रहा था। शनिवार को दौलत राम कौशिक चिंगराजपारा स्थिति अपने मकान से स्कूटी सीजी 10 बीजी 7764 से ग्राम सेलर डगनिया पहुंचे। रात में धान बोवाई को लेकर वेद प्रकाश कश्यप उनके दो बेटो से दौलत राम के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि घनश्याम कश्यप व श्याम कश्यप ने दौलत राम की हत्या कर शव को घसीटते हुए ले जाकर पेड़ से टांग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *