April 26, 2026

पशु का अवैध परिवहन करने वाले 3 आरोपी गिरफतार

0
kk

उक्त घटना में शामिल 3 पशु तस्कर को केशकाल पुलिस किया गिरफ्तार



केशकाल। 02अक्टूबर की रात 09:30 बजे को प्रार्थी भोगेश्वर नाग पिता तारेश्वर नाग उम्र 23 वर्ष जाति कलार निवासी अरण्डी थाना आकर लिखित में आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 02.10.2024 के रात्रि 09.30 बजे अरण्डी बांध चौक शोभाराम नेताम के किराना दुकान में दोस्त रूपेश राजपूत, शिवदास मानिकपुरी, चन्द्रकांत कचलाम के साथ बैठे थे उसी समय पीकप क्रमांक- CG-07-CA-0803 में 07 ग गाय-बैल को गाड़ी में वध करने के उद्देश्य से परिवहन कर रहे थे, उक्त पीकप को रोकने पर पीकप में बैठे 03 व्यक्ति वाहन को छोड़कर भाग गये, तीनों व्यक्तियों कमजोर गाय बैल को वध करने के उद्देश्य से परिवहन कर रहे थे जिसे वाहन पीकप में गाय बैल को छोड़कर भाग गये वाहन पीकप को गाय बैल सहित थाना लेकर आये हैं कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी 01. विरेन्द्र नाग पिता बालसिंग नाग उम्र 26 वर्ष निवासी बनियागांव थाना धनोरा, 02. संतोष नुरेटी पिता बैशाखू नुरेटी उम्र 25 वर्ष निवासी भोंगपाल थाना उरन्दाबेडा, 03. ओमकार कोरार्म पिता मयाराम उम्र 19 वर्ष निवासी छिंदलीबेका थाना उरन्दाबेडा जिला कोण्डागांव का होना बताये, जो घटना दिनांक को पीकप क्रमांक- CG-07-CA-0803 वाहन में 07 नग गाय-बैल को ले जाना स्वीकार किये। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री वाय. अक्षय कुमार (भा० पु० से०) के निर्देशन व नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के डी. पटेल के मार्ग दर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में उपरोक्त आरोपीगण को आज दिनांक 07.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केशकाल निरीक्षक विकास बघेल सउनि कवल सिंह सोरी सउनि हेमंत देवांगन प्र आर ईश्वर नेताम आर लीलेश्वर ध्रुव, जगेश नेताम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *