March 7, 2026

6 परिवारों के 26 लोगों की कराई गई घर वापसी

0
040
Spread the love

रायपुर। विगत कुछ दिनों से ग्राम पंचायत छिंदगढ़ रानीबाहल में जबरन कुछ समुदाय के द्वारा ग्रामवासियों को बहला फुसलाकर, लालच व झूठा प्रलोभन देकर जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा था। धर्म से भटक रहे लोगों को समझाकर
24 अक्टूबर को 6 परिवारों के लगभग 26 लोगों की घर वापसी कराई गई। सभी ने अपने समाज व अपनी रीतिरिवाज को अपनाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुकमा ज़मींदार परिवार के सदस्य ग्राम रानीबहाल के युवराज विक्रांत सिंह देव , जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सोड़ी ग्राम के प्रमुखजन पुजारी उपस्थित रहे। यह जानकारी विक्रांत सिंह देव द्वारा दी गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *