Big StoryEntertainment

गदर-2 का पोस्टर देख ‘घायल’ हो रहें फैंस

मुंबई। सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी आगामी फिल्म गदर-2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह 22 साल के बाद अब एक बार फिर से सकीना और तारा के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के पहले पोस्टर और टीजर के बाद अब हाल ही में एक और नया पोस्टर रिलीज किया गया है जिसे देखकर फैंस कहा रहे ब्लॉक बस्टर होगी फिल्म। फिल्म के टीजर  फैंस के दिलों को ‘घायल’ कर रही है। फैंस बड़ी बेसब्री से फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसी बीच दोनों फिल्म का प्रमोशन करने के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंचे, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अमीषा, सनी को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।



तारा सिंह के लुक में दिखे सनी
इस वीडियो में दोनों सेट के बाहर दिखाई दे रहे हैं। सनी को सिंपल कुर्ता पजामा और पगड़ी के साथ तारा सिंह के लुक में देखा गया। वहीं, अमीषा लाइट पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान सनी और अमीषा ने एक दूसरे को गले लगाया फिर साथ में पैपराजी को पोज दिए।

फैंस ने बताया बेस्ट जोड़ी
वीडियो सामने आते ही फैंस दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, बेस्ट जोड़ी’। दूसरे ने लिखा, ‘ओह माय गॉड, इस जोड़ी ने मुझे पागल कर दिया है, ऑल टाइम फेवरेट’। तो वही तीसरे ने लिखा, ‘गदर 2 का और इंतजार नहीं कर सकता’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button