April 26, 2026

राजधानी में 2 दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन कल से,प्रदेशभर के डिजाइनर पहुंचेंगे हिस्सा लेने

0
00

रायपुर।रीजॉय कम्युनिटी द्वारा आयोजित रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन का आयोजन 23 और 24 अगस्त को राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उदघाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा, जहां 40 से अधिक घरेलू ब्रांड्स के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि फैशन, लाइफस्टाइल, फूड और आर्ट की बेहतरीन रेंज के साथ यह एग्ज़िबिशन खरीददारों और कला प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव लेकर आया है। इसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देना, रचनात्मकता को मंच देना और रायपुरवासियों को एक नया सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है। आयोजकों ने कहा, “रीजॉय पॉप-अप केवल एक एग्ज़िबिशन नहीं, बल्कि रचनात्मकता, सपनों और सामूहिक भावना का उत्सव है जहां प्रवेश निशुल्क है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *