CityRAIPUR

गायत्री प्रज्ञा पीठ संतोषी नगर में मनी गुरुपूर्णिमा

रायपुर। गायत्री प्रज्ञा पीठ संतोषी नगर में गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर 21 जुलाई रविवार विविध आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले सुबह 6 से 10 बजे तक सामूहिक मंत्रजाप उसके बाद 10 से 1 बजे से 3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किया गया। जिसमें पुंशवन संस्कार, मुंडन संस्कार, दीक्षा संस्कार किया गया। उसके पश्चात गुरुपूर्णिमा पर गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा उद्बोधन दिया गया। इसमें आरके साहू, एचएल साहू, एचआर साहू, बेनीराम साहू, रामेश्वर पटेल, दिलीप निषाद सहित वरिष्ठ परिजन उपास्थित थे। इस कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी कोमल देवांगन ने दी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button