June 10, 2026

विधायक मोतीलाल साहू की उपस्थिति में लालपुर के 100 युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

0
विधायक मोतीलाल साहू की उपस्थिति में लालपुर के 100 युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

रायपुर। भाजपा ग्रामीण मंडल अंतर्गत लालपुर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सांई रेजिडेंसी के सामने रायपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक मोतीलाल साहू मुख्य आतिथ्य में सुना गया। जहां लालपुर के 100 युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विधायक श्री साहू के जनहितैषी कार्यों को देखते हुए भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली। इस कार्यक्रम में लालपुर के डीएन हाइट्स के अध्यक्ष मूर्ति, सिंचाई कॉलोनी के सचिव पवन श्रीवास्तव, मुस्कान रेजिडेंसी के अध्यक्ष श्री जायसवाल, अरिहंत हाइट्स के अध्यक्ष अमित, पैराडाइज होम्स के अध्यक्ष जीतू सोनी, सौरभ जैन, केशव खंडेलवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ली।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *