Entertainment

शूटिंग पूरी होने पर कृति सेनन ने मनाया जश्न

मुंबई । कृति सेनन ने अपनी प्रोड्यूस की हुई फिल्म ‘दो पत्ती’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ‘दो पत्ती’ का रैप-अप हो चुका है। कृति ने जश्न मानते हुए इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। एक्ट्रेस ने वीडियो और फोटोज शेयर की है। कृति इस फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। ‘आदिपुरुष’ एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटोज शेयर की है, जिसमें काजोल, कनिका ढिल्लों, कृति सेनन और फिल्म डायरेक्टर शशांक चतुर्वेदी नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा, और यह एक रैप-अप है! दो प​त्ती की रोमांचक यात्रा समाप्त हो गई है, 2024 में, केवल नेटफ्लिक्स पर। बता दें, कृति सेनन को फिल्मी पर्दे पर 9 साल का वक्त बीत चुका है। एक्ट्रेस पर्दे पर हीरोइन के तौर में काम किया है और अब प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपना करियर शुरू करने जा रही है। फिल्म ‘दो पत्ती’ की कृति सेनन प्रोड्यूसर है। ये फिल्म कृति ने अपने प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई में बनी है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा, हर फिल्म में मेरे दिल का टुकड़ा होता है, लेकिन कुछ में मेरी आत्मा भी होती है। दो पत्ती में मेरा दिल, आत्मा, दिमाग, प्यार, आंसू, सपने और बहुत कुछ है एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म और मैं ‘ हमने इस रचनात्मक यात्रा का भरपूर आनंद लिया। यह जानकर मेरा दिल बैठ गया कि यह यात्रा समाप्त हो गई है, मैं खूबसूरत यादों और उससे भी ज्यादा खूबसूरत लोगों के लिए आभारी हूं, जिन्होंने इसे इतना खास बना दिया। बता दें काजोल और कृति सेनन इससे पहले 8 साल पहले दिलवाले में साथ में काम कर चुके हैं। अब एक बार फिर से दोनों एक साथ आने के लिए तैयार हैं। फिल्म को शशांक चतुर्वेदी निर्देशित कर रहे हैं। ये फिल्म एक मिस्ट्री-थ्रिलर है। फिल्म की कहानी के मुताबिक इसे पहाड़ी इलाकों में शूट किया गया है, जो इसके रहस्य और साजिश को उजागर करने के लिए एक शानदार पृष्ठभूमि है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button