City

सन्नी अग्रवाल ने हितग्राहियों को बांटे 4 करोड़ 35 लाख के चेक



धमतरी। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल अपने दो दिवसीय विभागीय दौरे के दौरान जिला धमतरी में श्रम विभाग के द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मेलन में पहुंचे। शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में शामिल होकर प्रदेश के श्रमिक हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मंशानुरूप संचालित विभिन्न श्रमिक हितैषी योजनाओं की सफलताओं के बारे में अवगत कराये एवं हितग्राहियों को चेक वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केंद्र का उद्घाटन किया।इस अवसर पर 14,794 लाभान्वित श्रमिकों के खाते में 4,35,53,375/- रुपए की राशि प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button