रायपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ गणेश विसर्जन, 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जुटे

रायपुर। राजधानी में करीब 15 दिनों तक चले गणेश उत्सव का समापन भव्य विसर्जन झांकी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। पुलिस के अनुसार उत्सव के दौरान कोई बड़ी वारदात नहीं हुई और विसर्जन झांकी भी बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुई।इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत अधिक झांकियां शामिल हुईं। पिछले साल 62 झांकियों की तुलना में इस वर्ष 74 झांकियां विसर्जन के लिए निकलीं। पुलिस ने श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख से अधिक होने का अनुमान जताया।
6 जोन और 24 सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्थागणेश उत्सव को देखते हुए पुलिस ने करीब दो महीने पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिदिन करीब 700 से 800 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहे। विसर्जन के दिन 50 से अधिक राजपत्रित अधिकारियों समेत अतिरिक्त पुलिस बल को महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाया गया।
ड्रोन और CCTV से निगरानी
पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए ड्रोन, ITMS और CCTV कैमरों सहित तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल किया। प्रमुख चौक-चौराहों, झांकी मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी गई।चाकू, कैंची और अन्य सामान बरामदविसर्जन झांकी के दौरान पुलिस ने 22 से अधिक चाकू, 4 कैंची और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कीं। करीब 400 किलोग्राम कड़ा भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार 50 से अधिक लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया।इसके अलावा चोरी और पॉकेटमारी से जुड़े कुछ आरोपियों को भी पकड़ा गया। यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान 15 से अधिक चोरी के वाहन बरामद किए गए
।200 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम तैनात
DCP क्राइम के नेतृत्व में ACCU के साथ करीब 200 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम ने संदिग्धों और आदतन अपराधियों पर निगरानी रखी। पुलिस ने बताया कि अपराध रोकथाम के लिए विभिन्न धाराओं के तहत लगातार कार्रवाई की गई।समितियों और नागरिकों का मिला सहयोगपुलिस ने गणेश स्थापना समितियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया और आम नागरिकों के सहयोग को आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण बताया। पुलिस के अनुसार पूर्व तैयारी, पर्याप्त बल, तकनीकी निगरानी, यातायात प्रबंधन और जनसहयोग के चलते गणेश उत्सव एवं विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



