April 26, 2026

मलकीत सिंह गैंदू प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव बने

0
WhatsApp Image 2023-08-29 at 12

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मलकीत सिंह गैंदू को प्रभारी महासचिव बनाया गया है। उन्हें संगठन व प्रशासन का प्रभार दिया गया है। पार्टी के प्रदेेश अध्यक्ष दीपक बैज ने यह नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह गैदू को आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन एवं प्रशासनिक दोनों का प्रभार दे दिया गया है। अपनी इस नियुक्ति के लिए उन्होंने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज का आभार व्यक्त किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *