July 17, 2026

मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले भीगेंगे; गरज-चमक के साथ बिजली गिरेगी

0
मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले भीगेंगे; गरज-चमक के साथ बिजली गिरेगी

आज कई जगहों पर हल्की से मध्यम, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।



प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से 29% कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में अच्छी बारिश होने से इस कमी में सुधार आ सकता है।

बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रिकॉर्ड किया गया।

पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश में बारिश सामान्य से 29% कम चल रही है। अब बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया मानसून को नई ऊर्जा देगा। इसका असर सबसे पहले मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है।

यह सिस्टम और मजबूत होता है तो अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे खरीफ फसलों, जलाशयों और भूजल स्तर को राहत मिलने की उम्मीद है।

लाई का पहला पखवाड़ा खरीफ फसलों की बुआई का सबसे अहम समय होता है। जिन जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम हुई है, वहां धान समेत दूसरी फसलों की बुआई और शुरुआती बढ़वार प्रभावित हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अच्छी बारिश होती है तो खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी और किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed