April 26, 2026

भावनाओं के उबाल के बीच जीता भारत, पाकिस्तान ने घुटने टेका

0
ICC World Cup 2023: IND vs PAK



भारत ने वर्ल्ड कप में पाक को सात विकेट से रौंदा, बनाया 8-0 का रिकार्ड

अहमदाबाद।  नीले समंदर में डूबे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोहित शर्मा का बल्ला कुछ ऐसा चला कि पाकिस्तानी आक्रमण की धार कुंद हो गई। इस चर्चित महामुकाबले में भारत ने शनिवार को सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करके चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ विश्व कप में जीत का रिकॉर्ड 8-0 कर लिया। महीनों पहले से जिस मैच के चर्चे थे उसमे ना तो शाहीन शाह अफरीदी को स्विंग मिली और ना ही बाबर आजम का बल्ला चला। इस महामुकाबले में बल्ला भी मेजबान टीम का चला और गेंदबाज भी। गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर ढेर कर दिया और जवाब में बल्लेबाजों ने 30.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विश्व कप में 1992 के बाद से भारत की पाकिस्तान पर यह लगातार आठवीं जीत है।

कोहली बने सनी देओल…
अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर भारतीय फैंस सनी देओल की लेटेस्ट मूवी ‘गदर’ के पोस्टर के साथ दिखे। इस पोस्टर में विराट कोहली हथौड़ा लिए हुए हैं और उस पर लिखा था ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *