फैशन ईरा लाइफस्टाइल प्रदर्शनी में जुटी श्याम सत्संग महिला मंडल

संग्रहण होने वाली राशि से करवाएंगे कन्याओं की शादी
रायपुर। श्याम सत्संग महिला मंडल की ओर से फैशन ईरा लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन 3 और 4 अगस्त को समता कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित किया गया,उक्त जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने किया। वही अध्यक्ष संगीता सरावगी एवं सचिव राजश्री अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से पिछले 29 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है जिससे संग्रहीत होने वाली धन राशि को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में खर्च किया जाता है। समिति का अब तक कन्याओं की शादी,गरीब को मेडिकल सेवा,रक्त दान शिविर सहित प्रशिक्षण केंद्र का आयोजन निरंतर जारी है।
उदघाटन समारोह में प्रमुख रूप से सरिता अग्रवाल, खुशबू केडिया, निधि, स्वाति सरावगी, सुनीता,प्रीति, रेनू, बरखा अन्दानी, सविता गुप्ता, पूर्णाशा कोशिर, वर्षा जैन, आस्था, रेशमा, किरण अग्रवाल, राखी बेरला उपस्थित रहीं। श्रीमती कविता राठी ने कहा कि समिति द्वारा लघु उद्योग संचालित करने वाली स्वावलंबी महिलाओं को मंच देने के उद्देश्य से यह आयोजन कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बने और सशक्त भारत का निर्माण हो सके।

